बागेश्वर, अप्रैल 21 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 18 वें दिन भी जारी रहा। वेतन वृद्धि, टेक होम राशन, डिजिटल वर्कलोड और रिटायरमेंट राशि बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कार्यकर्ता लगातार आंदोलन कर रही हैं, लेकिन अब तक शासन स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि फरवरी माह का मानदेय अभी तक पूरा नहीं मिला है। इस कारण उनके केंद्र भी प्रभावित हो रहे हैं और घर का चूल्हा तक ठंडा पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया उन्होंने टेक होम राशन हर महीने उपलब्ध कराने और एक्सपायरी सामग्री देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मा...