हाथरस, मार्च 11 -- राज्यसभा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के कार्यकरण पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि भारत सरकार को एक प्रभावी तंत्र विकसित करना चाहिए जिससे योजनाओं पर पूरी धनराशि खर्च हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास से संबंधित यह अत्यधिक महत्वपूर्ण विभाग है। यह सही है कि भारत सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाएं राज्य सरकारों द्वारा ही क्रियान्वित की जाती है लेकिन देखने में यह आता है कि तमाम राज्य सरकारें यह धनराशि खर्च नहीं कर पाती, आवश्यकता है कि भारत सरकार एक निगरानी तंत्र विकसित करे जिससे राज्य सरकारों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना 2005 में प्रारंभ हुई थी और उसमें यह प्रतिबद्धता थी कि मनरेगा श्रमिकों को सालाना 100 दिन का काम मिलेगा लेकिन काम सिर्फ औसतन 50 दिन ही मिला, सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.