बरेली, जून 1 -- फरीदपुर। मानदेय न देने से नाराज रोजगार सेवकों ने ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। सोमवार को फरीदपुर ब्लॉक के रोजगार सेवक नारेबाजी करते हुए ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि 18 महीने से मानदेय नहीं मिल पाया है। इसकी वजह से रोजगार सेवकों के परिवार भुखमरी से जूझ रहे हैं। रोजगार सेवकों ने शासन के आदेश अनुरूप स्वीकृत किए गए मानदेय देने की मांग की। एडीओ में उनका ज्ञापन शासन को भेजने का भरोसा दिया। इस मौके पर सतीश कश्यप, रायसिंह, भानु शर्मा, फूलसिंह, मनोज, पवन गंगवार, सौरभ दीक्षित, बुद्धसागर,तरुण,रविंद्र सिंह,प्रीत पाल आदि थे। यह भी पढ़ें- आज से कलमबंद हड़ताल का ऐलान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...