गाजीपुर, जनवरी 6 -- गाजीपुर (खानपुर)। विकास खंड सैदपुर के 117 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एक वर्ष से मानदेय नहीं मिल रहा है। जिससे क्षेत्र पंचायत सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल यादव ने बताया कि पंचायत सदस्यों को लगभग एक वर्ष से मानदेय व भत्ता नही दिया जा रहा है। वही खण्ड विकास या ग्राम पंचायत से कौन कौन से योजना के तहत कार्य कराये जा रहे है। इसकी भी जानकारी संबंधित अधिकारियों की ओर से नहीं दी जाती है। खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तकनीकी खामियां के कारण परेशानी हुई है। जल्द ही सभी सदस्यों के खाते में मानदेय का भुगतान हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.