मानदेय नहीं मिलने से सहिया साथी व कर्मियों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न
दुमका, मई 31 -- स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सहिया, सहिया साथी एवं बीटीटी कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट गहराने लगा है। गत पांच महीने से इन कर्मियों को मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण उनके परिवार के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कर्मियों ने बताया कि मानदेय नहीं मिलने से परिवार का भरण-पोषण बाधित हो गया है और बच्चों की पढ़ाई पर भी सीधा असर पड़ रहा है। कई कर्मियों को दैनिक खर्च चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। रविवार को सहिया, सहिया साथी एवं बीटीटी कर्मियों ने संयुक्त रूप से प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर अविलंब मानदेय भुगतान की मांग की है। यह भी पढ़ें- पांच महीने से मानदेय न मिलने से सहिया साथी एवं कर्मियों के समक्ष भूखमरी की स्थिति साथ ही कर्मियों को आर्थिक संकट से उबारने की गुहार लगाई है। आवेदन में बीटीटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.