आरा, मार्च 24 -- -प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे सहार, संवाद सूत्र। सहार में नल जल योजना से जुड़े अनुरक्षकों का मासिक मानदेय नहीं मिलने से उनमें आक्रोश है। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये हैं। धरना पर बैठे अनुरक्षकों का कहना है कि वे पिछले करीब पांच वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित रूप से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। विभागीय नियमों और प्रक्रियाओं के कारण भुगतान अटका है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को आवेदन और ज्ञापन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि जमीन रजिस्ट्री और अन्य तकनीकी शर्तों के नाम पर भुगतान रोका जा रहा है, जबकि बहाली के समय ऐसी कोई स्पष्ट शर्त नहीं रखी गई ...