आरा, मार्च 28 -- -आंदोलन तेज करने की चेतावनी सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय सहार प्रखंड मुख्यालय परिसर में नल-जल अनुरक्षक संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी है। पूर्व में सौंपे गए मांग पत्र और सूचना के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने से अनुरक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। धरनास्थल पर मौजूद अनुरक्षकों ने बताया कि वे अपनी समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग एवं प्रखंड प्रशासन को पहले ही अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि नल-जल योजना के तहत कार्यरत अनुरक्षकों को लंबे समय से मानदेय नहीं मिल रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। अनुरक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.