लोहरदगा, मार्च 9 -- लोहरदगा, संवाददाता।छह महीने से अधिक समय से मानदेय नहीं मिलने से क्षुब्ध लोहरदगा जिले के मनरेगा कर्मचारी सोमवार को सांकेतिक हड़ताल पर रहे। असंगत कार्य परिस्थितियों पर भी विरोध जताया। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन प्रेषित कर मनरेगा कर्मचारी संघ ने बताया है कि 10 और 11 मार्च को भी सभी कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। मांगों पर सरकार तब भी कोई कार्रवाई नहीं करती तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, अकाउंटेंट, रोजगार सेवक सहित तमाम मनरेगा कर्मी सोमवार को समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठे रहे। संघ के नेताओं ने कहा कि झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा विगत कई वर्षों से मनरेगा कर्मियों की सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण नीति निर्माण, वेतन संरचना में समानता, समयब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.