जौनपुर, मार्च 10 -- जौनपुर । लम्बे समय से मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक तंगी झेल रहे रोजगार सेवकों का सब्र टूट गया है। आक्रोशित रोजगार सेवक सोमवार को डीएम, सीडीओ के अलावा ब्लाक मुख्यालयों पर बीडीओ को पत्र सौंपा। कहा कि यदि शीघ्र मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो कार्य करने में असमर्थ होंगे और आंदोलन करने को बाध्य होंगे। हिसं गौराबादशाहपुर के अनुसार धर्मापुर ब्लाक में कार्यरत मनरेगा कर्मी पिछले लंबे समय से मानदेय न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर बकाया मानदेय भुगतान न होने पर कार्य करने में असमर्थता जताई है। इस संबंध में ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को बीडीओ कृष्णमोहन यादव को ज्ञापन भी सौंपा। मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.