चंदौली, फरवरी 20 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां खण्ड विकास कार्यालय पर गुरुवार को मानदेय और ईपीएफ के भुगतान को लेकर रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायक ने खंड विकास अधिकारी के नाम से ज्वाइंट बीडियो ओम प्रकाश को पत्रक सौंपा। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी मानदेय नहीं मिल रहा हैद्ध चेताया सप्ताहभर के अंदर भुगतान न होने पर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे। रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सावित्री सिंह ने बताया कि समस्त रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर समस्त सौंपे गये कार्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करते चले आ रहे है। इसके बाद भी हम लोगों का सात माह से मानदेय और विगत कई वर्षों का इपीएफ का भुगतान मनरेगा सेल की लापरवाही के कारण आज तक नहीं हो पाया। जिससे रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों में आक्रोश व्याप्त है। बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.