भागलपुर, दिसम्बर 28 -- प्रखंड के पैरडोमनियामाल पंचायत के वार्ड नंबर आठ के सदस्य सह नल-जल संचालक अनिल मंडल को पिछले चार साल से मानदेय नहीं मिला है। इन्होंने इसे लेकर बीडीओ को आवेदन देकर मानदेय दिलाने की मांग की है। सात निश्चय योजना के तहत ऐसी परेशानी से ये चिंतित हैं। इसे लेकर बीपीआरओ अविनाश कुमार ने कहा कि मुझ तक यह आवेदन अब तक नहीं मिला है। वैसे उन्हें संबंधित पंचायत सचिव से संपर्क किया जाना चाहिए। आवेदन मिलने पर इसकी जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.