चंदौली, अगस्त 23 -- शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वैक्सीन प्रोवाइडरों को अप्रैल माह से अब तक मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। संजय कुमार, सुधाकर, संजय कुमार विश्वकर्मा और जोखू यादव समेत अन्य वैक्सीन प्रोवाइडरों ने लंबित मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग की है। वैक्सीन प्रोवाइडरों का कहना है कि कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। घर में राशन, बच्चों की पढ़ाई, स्कूल फीस, दवा और अन्य जरूरी खर्चों की जिम्मेदारी इसी आय पर निर्भर है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण अब आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान के दौरान उन्हें गांव-गांव जाकर बच्चों के टीकाकरण में सहयोग कर...