मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बैरिया स्थित रैन बसेरा की केयर टेकर को पिछले पांच महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है। इसको लेकर उसने शनिवार को नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह से शिकायत की। केयर टेकर ने कहा कि उनके सहित रैन बसेरा में काम करनेवाली अन्य महिलाओं को भी पांच महीने से मानदेय का भुगतान लंबित है। जबकि, उनमें से एक महिला के बच्चे की हालत काफी खराब है। मानदेय नहीं मिलने के कारण वह अपने बच्चे का इलाज तक नहीं करा पा रही है।इसपर नगर आयुक्त ने जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया। शिकायत उस समय की गई, जब नगर आयुक्त यूसीएफ की पटना से आई टीम के साथ बैरिया गोलंबर के पास स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- मानदेय नहीं मिलने की नगर आयुक्त से शिकायत केयर टेकर सहित अन्य दो महिलाओं ने भी अपनी बात रखने की कोशिश की, जिसे निगम क...