मानदेय नहीं बढ़ाने जाने पर ग्राम प्रहरियों में दिखी नाराजगी
चंदौली, मई 11 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड परिसर में रविवार को ग्राम प्रहरी संघ की बैठक हुई, जिसमें ग्राम प्रहरियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य मुद्दा 19 मई 2025 को आए हाईकोर्ट के आदेश का पालन, मानदेय वृद्धि तथा सेवा सुरक्षा रहा। बैठक में बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे और अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जताई। ग्राम प्रहरी संघ के जिलाध्यक्ष रामलाल पासवान ने कहा कि ग्राम प्रहरी लंबे समय से गांवों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, सरकारी योजनाओं और सूचनाओं के प्रचार-प्रसार तथा प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो उचित मानदेय मिल रहा है और न ही उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.