उरई, मार्च 9 -- जालौन। ब्लॉक कार्यालय में काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को जुलाई 2025 से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। मनरेगा कर्मचारी प्रकाश बाबू, महावीर शरण, हिम्मत सिंह, इंद्रपाल सिहं, महेंद्र पाल, कमल किशोर, पवन तिवारी, बुद्ध सिंह, प्रवीन, दिव्या, अनिल, गनेश, शिवकुमार, मोहित आदि ने डीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ अरूण कुमार को ज्ञापन सौंपकर बताया कि इन महीनों में प्रमुख पर्व दशहरा, दीपावाली, होली, नवरात्रि के अलावा वैवाहिक तिथियां भी निकल गई है। शादी और पर्व पर घरों में अधिक खर्च होता है। इसके बाद भी उन्हें बीते नौ माह से मानदेय का भुगदान नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.