मानदेय को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन
सोनभद्र, जून 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने सोमवार को कलक्टे्रट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर शीघ्र समाधान करने की मांग की। इस दौरान पंचायत सहायकों ने कहा कि पंचायत सहायक प्रदेश की ग्राम पंचायतों में विभिन्न डिजिटल, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों का निरंतर निर्वहन कर रहे हैं। पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं एवं डिजिटल सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में पंचायत सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, किन्तु वर्तमान मानदेय एवं सेवा शर्तें अत्यंत अपर्याप्त एवं असंतोषजनक हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों को मात्र 6000 प्रतिमाह मानदेय प्राप्त हो रहा है, जो वर्तमान महंगाई एवं जीवन-यापन की आवश्यकताओं को देखते हुए अत्यंत कम है। इस अल्प मानदेय में एक परिवार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.