बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित टैग ट्रॉपिकल एग्रोसिस्टम (इंडिया) कंपनी में सोमवार को श्रमिकों ने मानदेय बढ़ाने व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने कंपनी गेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए ठेकेदारों पर शोषण के आरोप लगाए। प्रदर्शन के चलते कंपनी में कार्य पूरी तरह ठप हो गया। कंपनी में धरना प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस ,प्रशासन और श्रम विभाग के अवसर मौके पर पहुंचे। श्रमिकों को समझा बुझाकर उनकी मांगे नियमानुसार पूरा कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद श्रमिक काम पर लौट गए। वहीं, दूसरी ओर विलीन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के श्रमिकों ने भी दोपहर बाद मानदेय बढ़ाने समेत मांगों को लेकर काम रोक दिया और धरने पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : मानदेय बढ़ाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में मजदूरों का प्रदर्शन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.