कन्नौज, मई 5 -- मानदेय में हुई बढ़ोतरी ने जिले के शिक्षमित्रों में उत्साह भर दिया है। इसी क्रम में तिर्वा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षामित्रों के योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जबकि मुख्यमंत्री के गोरखपुर स्थित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। समारोह में विधायक तिर्वा कैलाश सिंह राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने शिक्षामित्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह मानदेय वृद्धि उनके परिश्रम और समर्पण का सम्मान है। यह भी पढ़ें- मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने...