हल्द्वानी, अप्रैल 14 -- पूनम मौर्या, हल्द्वानी। मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगो को लेकर सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुध पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सड़कों पर उतरकर एसडीएम कोर्ट तक रैली निकाली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम 24 हजार रुपये महीने वेतन देने की सरकार से मांग की है।सोमवार को सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताएं हल्द्वानी के बुद्ध पार्क पहुंची। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरशोरों से नारेबाजी करते हुए उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि दिन रात समर्पित होकर काम करने वाली कार्यकर्ताओं को प्रदेशभर में शोषण हो रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू समेत कई यूकेडी नेताओं ने समर्थन किया। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में मानदेय के लिए सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसके बाद कार्यक...