जौनपुर, मार्च 7 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। लंबे समय से मानदेय न मिलने से नाराज मनरेगा कर्मियों ने शनिवार को सोंधी ब्लाक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि लंबित वेतन के कारण कर्मचारियों के सामने भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है। समय पर मानदेय न मिलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी निपेंद्र बहादुर सिंह ने अध्यक्षता की। मनरेगा कर्मचारी और ग्राम रोजगार सेवक समेत तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर शाहगंज ब्लाक के सोंधी स्थित कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। मनरेगा कर्मियों ने लंबित मानदेय भुगतान करने की मांग को लेकर सहायक विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि हम लोगों का मानदेय आठ माह से लंबित है। होली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.