जौनपुर, मई 12 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद के मनोनीत सभासद और आर्किटेक्ट इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता ने सोमवार को नगर के विकास और जनसेवा को लेकर अपना विजन साझा किया। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते कहा कि वे अपने पूरे कार्यकाल के दौरान जनसेवा के बदले मिलने वाले सरकारी लाभ को समाज की अंतिम पायदान पर खड़ी बेटियों की शिक्षा में लगाएंगे। उन्होंने कहा कि सभासद के रूप में शासन से जो भी मानदेय या भत्ता प्राप्त होगा, उसका एक पैसा भी व्यक्तिगत उपयोग में नहीं खर्च करेंगे। उस पूरी राशि में उतनी ही रकम अपनी निजी आय से जोड़कर नगर की उन जरूरतमंद और मेधावी कन्याओं की उच्च शिक्षा के लिए समर्पित करेंगे, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.