मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी
हल्द्वानी, मई 1 -- भावना कोहली हल्द्वानी । 'नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं' के नारे के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष कर रही हैं। उनका कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। विधानसभा सत्र में मानदेय बढ़ाने की घोषणा तो की गई, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। कार्यकर्ता अनीता ने कहा कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, सरकार को अपनी घोषणा लिखित रूप में देनी होगी। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में नौ हजार रुपये में गुजारा संभव नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.