बहराइच, जुलाई 23 -- तेजवापुर, संवाददाता। नियमित मानदेय की मांग को लेकर ऑल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ उत्तर प्रदेश ने आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर जल्द नियमित मानदेय लागू करने की मांग की। संगठन का कहना है कि प्रदेशभर के पशुमित्र वर्षों से पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियमित मानदेय नहीं मिल सका है। शासन को प्रस्ताव भेजे जाने और कई बार पत्राचार के बावजूद कोई निर्णय न होने से पशुमित्रों में नाराजगी है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि मांगों की अनदेखी के विरोध में 23 जुलाई से एफएमडी (मुंहपका-खुरपका) टीकाकरण अभियान तथा कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मानदेय...