मानदेय की मांग को लेकर रोजगार सेवकों का धरना प्रदर्शन
बरेली, जून 18 -- ब्लाक के सभी रोजगार सेवकों को 36 महीने से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने बीडीओ को कई बार मानदेय की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान रोजगार सेवक बुधवार को ब्लाक कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि सरकार द्वारा भेजे गए बजट में से नियमों के विरुद्ध खर्च किया गया है, जबकि उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा है। बीडीओ भगवान दास ने बताया ज्ञापन उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। इस दौरान ज्ञानदेव सागर, उदयवीर सिंह, रामनिवास, संतोष, अमरपाल, सीताराम, नरेंद्र वर्मा, विपिन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.