हाथरस, फरवरी 7 -- हाथरस। कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने से परेशानी झेल रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिले में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों का गुस्सा अब धीरे-धीरे फूटने लगा है। मानदेय की मांग को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। साथ ही कई कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्यालय के बाहर सीढ़ियों पर बैठ गए। बाद में अधिकारियों ने इन कर्मचारियों को समझाया-बुझाया और जल्द ही मानदेय उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर कर्मचारी अपने कार्यालय में गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिले में 600 से अधिक स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मी तैनात हैं। सीएमओ कार्यालय, बागला जिला अस्पताल, जिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह कर्मचारी अपनी सेवा दे रहे हैं। बीते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.