मानदेय की मांग कर पशुमित्रों ने किया कार्य बहिष्कार
हमीरपुर, अगस्त 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। पैरावेट पशुमित्रों ने नियमित मानदेय की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौपा है। जिसमे उन्होंने मांग पूरी ना होने पर 7 सितंबर से जीपीओ पार्क में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। आल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ के प्रदेश आवाहन पर दिए ज्ञापन में बताया कि पैरावेट पशुमित्र कई वर्षों से नियमित मानदेय को लेकर वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। 14 जुलाई 2025 को जब मंत्री ने नियमित मानदेय का आश्वासन दिया, तो सबकी आँखों में उम्मीद की चमक लौट आई थी। 13 जनवरी 2026 को निदेशक कार्यालय से प्रस्ताव शासन को भेजा भी गया। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी फ़ाइल अफ़सरों की मेज़ पर धूल फाँकती रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.