भभुआ, मई 6 -- भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर सहित विभिन्न पंचायत में पीएचईडी द्वारा स्थापित टंकी से जलापूर्ति प्रभावित होने लगी है। बताया गया है मानदेय कम मिलने से ऑपरेटर ईमानदारी से ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। उनका मन नहीं लग रहा है। एक ऑपरेटर ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बहुत दिनों से ऑपरेटरों को तीन हजार रुपया मानदेय मिल रहा है। खर्च ज्यादा है। इतने कम मानदेय में कितनी देर ड्यूटी की जाए। इसलिए ऑपरेटर कभी बिजली आपूर्ति, कभी मीटर रिचार्ज नहीं होने, कभी स्टार्टर और गेट वाल में खराबी जैसे तरह-तरह की बात बता ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- नहर पथ में वाहन और दुकान लगाने से यातायात प्रभावितखाद्य निरीक्षण की स्थिति मिलावटी खाद्यान्न की नहीं हो रही है जांच (पैनल) अधौरा। बाजार में सरसो तेल, गोलमिरीच, सत्तू, हल्दी...