गढ़वा, मई 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भंडरिया बीआरसी कार्यालय में गुरुवार को पारा शिक्षकों ने जमकर बवाल काटा। पारा शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय के बीपीओ पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा अनावश्यक रूप से करीब तीन दर्जन शिक्षकों का मानदेय की राशि कटौती कर भुगतान किया है। उसके कारण पारा शिक्षकों में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। शिक्षकों ने कहा कि जैसे ही उनके खाता में बुधवार को मानदेय की राशि क्रेडिट हुआ मानदेय कटौती की जानकारी हुई। बीआरसी कार्यालय के कर्मियों द्वारा इस प्रकार की कि गई अनावश्यक कार्रवाई से आक्रोशित पारा शिक्षकों ने गुरुवार 2 बजे बीआरसी कार्यालय में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय में 2 घंटे तक बवाल काटा। भंडरिया बीआरसी कार्यालय के बीपीओ एडमोन कच्छप एवं लेखापाल नीलम समद बीआरसी कार्यालय से गायब थे। पारा शिक्...