गुमला, फरवरी 25 -- बसिया/डुमरी हिटी जिले के बसिया और डुमरी प्रखंडों में स्वास्थ्य सहिया,सहिया साथी और बीटीटी को पिछले कई महीनों से मानदेय व प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बसिया रेफरल अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सहियाओं ने धरना-प्रदर्शन कर लंबित भुगतान की मांग उठाई। सहियाओं ने बताया कि उन्हें पिछले छह महीनों से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है, जिससे बच्चों की स्कूल फीस, दैनिक खर्च और पारिवारिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। गर्भवती महिलाओं से जुड़ी प्रोत्साहन राशि तथा नसबंदी के बाद मिलने वाली राशि भी करीब एक वर्ष से लंबित है। वहीं डुमरी में सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघ की गुमला जिला इकाई ने चिकित्सा पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। संघ ने कहा कि पिछले पांच महीनों से मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.