जमशेदपुर, फरवरी 3 -- जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव के पांचवें दिन समाहरणालय परिसर में काफी गहमागहमी रही। मानगो नगर निगम क्षेत्र से दो प्रमुख दलों से जुड़े परिवार की महिलाओं ने मेयर पद के लिए नामांकन किया। इनमें पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव शामिल हैं। दूसरी ओर, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए भी आज दो प्रमुख प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें झामुमो के वरिष्ठ नेता और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान और कांग्रेस के जुगसलाई प्रखंड अध्यक्ष रहे ज्योति मिश्रा की पत्नी आरती चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा भी कई प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.