जमशेदपुर, मई 9 -- मानगो से साकची तक जाम में हजारों वाहन फंस गए हैं। यह जाम दोपहर में नो एंट्री खुलने और सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहनों को लगा देने की वजह से पैदा हुआ। जाम की वजह से भारी वाहनों के साथ-साथ टेंपो, दोपहिया और कार सवार बुरी तरह हलकान रहे। जाम का आलम यह था कि वाहन एक ही जगह पर पांच-पांच दस दस मिनट तक अटके रहे। इसकी वजह से राहगीरों और वाहन सवारों को गर्मी से भारी परेशानी हुई। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस का प्रयास नाकाफी साबित हो रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...