जमशेदपुर, जुलाई 18 -- जमशेदपुर। सहारा सिटी दुष्कर्म केस में विशेष पॉक्सो अदालत में 20 जुलाई को सुनवाई होगी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता गौरव पाठक ने बताया कि मामले में गवाही प्रक्रिया जारी है। पीड़िता की गवाही हो चुकी है। 18 जनवरी 2019 को मानगो थाना में पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज होने पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसमें इंद्रपाल सैनी, शिव कुमार महतो और श्रीकांत महतो पर नाबालिग से दुष्कर्म करने के साथ वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप था। पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों आरोपियों को विशेष अदालत में दोष सिद्ध होने पर सजा सुनाई जा चुकी है। अभी पॉक्सो अदालत में 22 आरोपियों (दो तत्कालीन डीएसपी, तत्कालीन थाना प्रभारी, पूर्व मंत्री के भाई समेत अन्य) के खिलाफ सुनवाई जारी है। पीड़िता ने गवाही में नानक सेठ पर भी गलत काम करने का ...