जमशेदपुर, अगस्त 29 -- मानगो सहारा सिटी दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को गवाह अदालत में पेश नहीं हुआ। इससे बचाव पक्ष के अधिवक्ता संजय मुखर्जी ने विशेष पोक्सो अदालत में एवीडेंस क्लोज करने का मुद्दा उठाया क्योंकि, इससे पूर्व भी गवाह अदालत में पेश हुआ था। अधिवक्ता के अनुसार, अदालत ने गवाही बंद कर आठ सितंबर को स्टेटमेंट के लिए निर्धारित किया है। मालूम हो कि मानगो थाना में 18 जनवरी 2019 को पोक्सो अधिनियम एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। अदालत में सुनवाई के दौरान दोष सिद्ध होने तीन दोषियो को पहले सजा सुनाई गई थी। अभी अदालत में 22 आरोपियों के खिलाफ अदालत में गवाही प्रक्रिया जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...