मानगो सहारा सिटी दुष्कर्म केस में आरोपियों के बचाव में बयान दर्ज
जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- जमशेदपुर। मानगो सहारा सिटी दुष्कर्म मामले में मंगलवार को 19 आरोपी कोर्ट में पेश हुए और बयान में खुद को निर्दोष बताया है। पिछली सुनवाई में अभियोजन पक्ष की गवाही बंद होने के साथ ही 313 के बयान का आदेश हुआ था। आरोपियों में दो पूर्व डीएसपी, एक इंस्पेक्टर, पूर्व मंत्री के भाई समेत अन्य कई शामिल है। की पेशी अदालत में होगी। अधिवक्ता संजय मुखर्जी ने बताया कि अदालत में पेश नहीं होने के कारण एक आरोपी फरार है। मालूम हो कि मानगो थाना में पुलिस ने 18 जनवरी 2019 को पोक्सो अधिनियम एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था मामले में तीन दोषी को पहले सजा सुनाई जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.