जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- मानगो विकास समिति शहर के चर्चित सेवाधर्मी चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. नागेन्द्र सिंह की स्मृति में उत्कृष्ट सेवा सम्मान पुरस्कार शुरू करने जा रही है। इसके तहत शहर व शहर से बाहर कार्यरत तमाम सेवा धर्मी सम्मानित चिकित्सक वृंद की एक सूची बनाई जाएगी और समाज में उनके सेवा कार्य के मूल्यांकन के आधार पर प्रतिवर्ष तीन चिकित्सक नामित किए जाएंगे। पुरस्कार में 21,000 रुपये के अलावा एक शाॅल, प्रशस्तिपत्र शामिल होंगे। यह पुरस्कार आगामी वर्ष चिकित्सक दिवस 01 जुलाई को दिया जाएगा। मार्च महीने से चिकित्सक बंधुओं की उम्मीदवारी शुरू होगी और मई के अंत तक पात्रों का चयन कर उन्हें सूचना दे दी जाएगी। फिर उक्त तिथि पर उन्हें सादर आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। समिति के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की एक चयन समिति बनेगी जो उक्त चयन प्रक...