जमशेदपुर, दिसम्बर 27 -- जमशेदपुर। गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री बालाजी अन्नपूर्णा मध्यान भोजन कार्यक्रम का शुभारंभ मानगो में किया गया। इस योजना के तहत मात्र 5 रुपये के शुल्क में दोपहर का भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।कार्यक्रम का उद्घाटन दुर्गा मंदिर के समीप, आदर्शनगर, डिमना रोड, उलीडीह, मानगो में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से मजदूरों, असहायों और जरूरतमंदों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, ताकि कोई भी भूखा न रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.