मानगो में हिंदू सम्मेलन 19 को
जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- जमशेदपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मानगो नगर में 19 अप्रैल को संध्या 5 बजे सिटी स्टाइल, डिमना में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर समरसता, समानता और आत्मीयता की भावना को मजबूत करना है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि अयोध्या के महंत श्री धर्मदास जी महाराज होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश सिंह करेंगे, जबकि अमलेश जी सचिव और रमेश जी कोषाध्यक्ष हैं। आयोजन में पूर्व सैनिक सेवा परिषद सहित कई सामाजिक संगठन सहयोग कर रहे हैं। सम्मेलन में समरसता भोजन का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.