जमशेदपुर, जून 3 -- मानगो स्थित आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। घटना ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 स्थित राज मोबाइल के समीप की है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने बस से धुआं और आग की लपटें उठती देख इसकी सूचना पुलिस और संबंधित विभाग को दी। जानकारी के अनुसार बस रोज रात में उसी स्थान पर खड़ी की जाती थी और सुबह अपने निर्धारित रूट पर चलती थी। घटना के समय बस खाली थी। आग की चपेट में आने से पास का बिजली पोल और कई विद्युत तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आसपास की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...