जमशेदपुर, जून 5 -- मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 में बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़ी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस धू-धूकर जल गयी। घटना के दौरान भीड़ जुट गयी और अफरा-तफरी रही। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़ी बस से सुबह अचानक धुआं निकलता देखा गया। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही मिनटों में बस का अधिकतर हिस्सा जल गया। यह भी पढ़ें- मेन रोड के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग,लोगों ने बुझायाबिजली तारों का जलना प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस प्रतिदिन रात में उसी स्थान पर खड़ी की जाती थी और सुबह अपने निर्धारित रूट पर संचालित होती थी। यदि बस के आसपास अन्...