मानगो में शौचालय जीर्णोद्धार में घटिया काम
जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- जमशेदपुर। मानगो वर्कर्स कॉलेज के पास स्थित सामुदायिक शौचालय के जीर्णोद्धार कार्य में घटिया निर्माण का मामला सामने आया है। विधायक निधि से हो रहे इस कार्य में नॉन-ब्रांडेड टाइल्स लगाए जाने की शिकायत पर संवेदक ने रातों-रात टाइल्स उखड़वा दिए। भाजपा नेता विकास सिंह ने आरोप लगाया कि बिना प्लास्टर हटाए ही कार्य किया जा रहा था। मामले की शिकायत अधिकारियों तक पहुंचने के बाद काम बंद कर दिया गया है। करीब एक महीने से शौचालय बंद पड़ा है, जबकि जिला ओडीएफ घोषित है। विकास सिंह ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.