जमशेदपुर, फरवरी 18 -- मानगो में लगातार लग रहे जाम से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को सुबह 10 बजे से ही मानगो चौक पर लंबा जाम लग गया, जो दोपहर तीन बजे तक बना रहा। इस दौरान मानगो चौक से जुड़ी सभी मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। चारपहिया और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, व्यापारी और दैनिक कार्यों के लिए निकले लोग घंटों सड़क पर फंसे रहे। कई एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन भी जाम में धीरे-धीरे चलते दिखे। कुछ यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पहुंचने में देरी के कारण उनकी ट्रेनें छूट गईं। स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति और विकट हो गई। स्कूली बसें, वैन, ऑटो और अभिभावकों की गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। कड़ी धूप में छोटे-छोटे बच्चों को वाहनों में बैठे-बैठे इंतजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.