जमशेदपुर, मई 18 -- जमशेदपुर। मानगो कुमरुम बस्ती में दो दुकानों में चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी कार्तिक कर्मकार को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस संबंध में जवाहरनगर रोड नंबर 13 निवासी शाकिब जमाल के बयान पर मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 5 और 6 मई की रात कुमरुम बस्ती स्थित दो दुकानों का ताला तोड़कर सामान की चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद दुकानदारों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्तर पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने कार्तिक कर्मकार को चोरी के सामान के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- मानगो में दो दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी जेल भेजा गया पूछताछ के दौरान उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर मानगो थाना पुलिस के हवाले क...