जमशेदपुर, मार्च 6 -- मानगो नगर निगम के डिप्टी मेयर के 17 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। एक बार फिर स्थानीय विधायक सरयू राय और पूर्व मंत्री सह मेयर सुधा गुप्ता के पति बन्ना गुप्ता गुट के बीच रस्साकसी शुरू हो गई है। यह रस्साकसी डिप्टी मेयर पद पर अपने समर्थक को जिताने को लेकर है। बन्ना गुप्ता चाह रहे हैं कि जब मेयर पद हासिल हो गया है तो आगे सारा कामकाज बगैर व्यवधान के चले इसके लिए डिप्टी मेयर का पद भी अपने ही किसी समर्थक को मिलना चाहिए। दूसरी ओर, मेयर चुनाव में अपनी समर्थक संध्या सिंह की करारी शिकस्त के बाद विधायक सरयू राय चाह रहे हैं कि डिप्टी मेयर उनके गुट से जीते ताकि मेयर पर एक हद तक लगाम लगाई जा सके। सरयू समर्थकों का दावा है कि डिप्टी मेयर चुनाव जीतने के लिए 17 वार्ड सदस्यों की जरूरत है और उससे अधिक उनके समर्थक ज...