जमशेदपुर, दिसम्बर 5 -- मानगो गांधी मैदान के सामने 11 केवी ट्रांसफॉर्मर पर मरम्मत कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे तत्काल गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, पूरे आजादनगर क्षेत्र में केबल बिछाने का कार्य वोल्टास कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा है। इस क्रम में ट्रांसफॉर्मर पर काम शुरू हुआ। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पर 11 केवी की लाइन दो दिशा आजादनगर और कुंवर बस्ती से आती है। काम से पहले आजादनगर की लाइन तो बंद कर दी गई, लेकिन कुंवर बस्ती की लाइन चालू रह गई। इस कारण बिहार के समस्तीपुर निवासी मजदूर राजू सैनी करंट की चपेट में आ गया। जोरदार आवाज के साथ हादसा हुआ और राजू मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। टीम ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.