जमशेदपुर, मार्च 20 -- जमशेदपुर। मानगो के शंकोसाई पांच नंबर से तुरियाबेड़ा को जोड़ने वाले पुल के पास स्ट्रीट लाइट का खंभा खतरनाक रूप से झुक गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि पोल लगभग गिरने की अवस्था में है, जबकि उसमें अब भी बिजली प्रवाहित हो रही है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। समाजसेवी विकास सिंह ने इस मामले को गंभीर बताते हुए उपायुक्त और मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते मरम्मत नहीं होने पर कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.