जमशेदपुर, जून 25 -- जमशेदपुर। मानगो थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों अमल और कौशिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों पर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में संलिप्त होने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों तथा स्थानीय सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। चोरी दाईगुट्टू में हुइ्र थी। दोनों शंकोसाई के निवासी हैं। पुछताछ के दौरान पुलिस को मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। आरोपियों के पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...