जमशेदपुर, मार्च 11 -- मानगो थाना क्षेत्र के कीर्तन विहार कॉलोनी में बुधवार को एक युवक को चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार कीर्तन विहार कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे। दो दिन पहले हुई चोरी की घटना में एक संदिग्ध युवक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। बुधवार को वही युवक कॉलोनी में संदिग्ध हालत में घूमता दिखा। इसी दौरान वह एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाना ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.