मानगो में किराये के मकान से चल रहा था साइबर ठगी का अड्डा, चार गिरफ्तार
जमशेदपुर, जून 30 -- मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-4 स्थित एक किराये के मकान में रहकर साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा के तिलाबाद निवासी राहुल कुमार रवानी, देवघर के अलकुशा निवासी संजय कुमार सिंह, सारठ निवासी सुनील कुमार झा तथा सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह निवासी राहुल कुमार ठाकुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से नौ मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड और पंजाब नेशनल बैंक का एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर सूचना मिली थी कि ओडिशा निवासी भागीरथी मोहंती से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई है। जांच में सामने आया कि ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर 7439821191 की लोकेशन मानगो के जवाहरनगर क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.