जमशेदपुर, जून 29 -- जमशेदपुर। साइबर सेल ने मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 4 में छापेमारी कर साइबर ठगी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा निवासी राहुल कुमार रवानी, देवघर निवासी संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार झा और नीमडीह निवासी राहुल कुमार ठाकुर शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और सिम बरामद किए है। जानकारी देते हे सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि सभी किराए के मकान में रहकर साइबर ठगी कर रहे थे। प्रतिबिम्ब ऐप से मिली शिकायत के आधार पर सभी को गिरफ्तार किया गया। अब तक 30 लाख से ज्यादा की ठगी के प्रमाण मिले है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...