जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर, संवाददाता। मानगो थाना क्षेत्र में गाली-गलौज और जान मारने की नीयत से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आठ नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, जवाहरनगर मानगो निवासी मोहम्मद शारिक (21), पिता मोहम्मद युसुफ ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। प्राथमिकी में अमानत इकबाल (पिता मोहम्मद मकसूद आलम, ओल्ड पुरुलिया रोड, आजादनगर), अबरार अहमद (पिता आरजू शमसाद, ओल्ड पुरुलिया रोड), शोबान शेख, नोमान शेख, बडूल, अनस, अल फैज और आफताब को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।गाली-गलौज के बाद मारपीटआवेदन में बताया गया कि आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और उसके बाद जान मारने की नीयत से हमला कर दिया। घटना के दौरान...